About Us

About Us

जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन हमेशा आपके और आपके परिवार के लिए तत्पर .

हमारा परिचय

जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन एक ऐसी ही संस्था है, जिसके अंतर्गत  समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं और उनके परिवारों को विवाह जैसे महत्वपूर्ण संस्कार को सम्पन्न कराने हेतु सहयोग प्रदान करने की दृष्टि से विवाह के अवसर में भारत के कई हिस्सों में विवाह के अवसर में आर्थिक, सामाजिक, परंपरा के कारण गरीब वर्ग और मध्यमवर्गीय परिवारों भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। ऐसे समय में जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन आशा की किरण बनकर समय आने पर ऐसे विवाह संस्कारों को सरल सादगीपूर्ण और सामाजिक कार्य करने की राह प्रदान कराने की दिशा में कार्य कर रही है।
इस फाउंडेशन की पहचान केवल सामूहिक विवाह तक सीमित नहीं रही बल्कि यह समाज में व्याप्त कुरिवाजों को समाप्त करने, बेटियों के प्रति संस्कारपूर्ण दृष्टिकोण विकसित करने और नारी सम्मान को बढ़ावा देने का भी कार्य कर रही है। हमारी पहचान का अर्थ केवल आज गतिविधियों से नहीं बल्कि हमारे उन प्रणों से भी जुड़ा है जिनमें हम समाज में स्थापित करना चाहते हैं – समानता, सहयोग, सादगी और सम्मान।
फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सामरोहों पवित्रतम संस्कारों का पूरा ध्यान रखा जाता है, लेकिन अनावश्यक खर्च, दिखावे और दिखावे की होड़ समाप्त किया जाता है। विवाह में भाग लेने वाले जोड़ों की आवश्यक वस्त्र, सामग्री, मार्गदर्शन और वैवाहिक जीवन के लिए प्रेरणादायक सीख भी दी जाती है। संस्था यह सुनिश्चित करती है की विवाह सामरोहों में पारंपरिक गरिमा और धार्मिक-सांस्कृतिक रीति-रिवाजों का सम्मान बना रहे।
जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की सबसे बड़ी विशेषता है यह है कि यह केवल एक सेवा नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य विवाह जैसे पवित्र संस्कार को समाज में नई दिशा देना।
फाउंडेशन की पहल से एक ओर तो गरीब परिवारों की राहत मिलती है, वहीं दूसरी ओर समाज में एक नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण फैलता है की बिना दिखावे और होड़ के भी विवाह उतने ही सफल और सम्मानजनक हो सकते हैं।
हमारी पहचान का एक और महत्वपूर्ण पहलू है सामूहिकता। जब दर्जनों परिवार एक साथ विवाह समारोहों में भाग लेते हैं, तो आपसी सहयोग-भाईचारा और सामाजिक स्वरूप की भावना बढ़ती है। इससे विवाह से अवसर पर अनावश्यक तनाव और खर्चे रूप होते हैं और समाज में स्त्रियों तथा समानता की स्थिति पैदा होती है।
इस प्रकार जाने सामूहिक विवाह फाउन्डेशन एक रूप समस्या नहीं बल्कि एक नयी सोच और संस्कार है, जो समाज के कमजोर वर्गों को सक्षम बनाने इस तरह आत्मसम्मान के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न करने का अवसर देती है। यही इसकी विशेषता है – सामाजिक विवाह, मजबूत समाज और सामूहिक सद्भाव।

भारत में कन्या का विवाह एवं समस्याएं

भारत में कन्या विवाह एक सामाजिक समस्या है। यह केवल पारिवारिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा निर्णय का विषय है। आप भी आज परिवारों में, विवाह करने में कठिनाइयों का सामना करते होंगे। भारत में विवाह अक्सर दहेज प्रथा और कुप्रथा से जुड़ा होता है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर यह आर्थिक दबाव बढ़ता अधिक पड़ता है। कुछ बार परिवार कर्ज में डूब जाते हैं, या संपत्ति बेचकर विवाह संपन्न करते हैं।
दहेज प्रथा की सबसे बुरी बुराइयों में से एक है। कन्या के माता-पिता की विभिन्न उपहार, धन, घर-गृहस्थी का सामग्री आदि देने के लिए बाध्य किया जाता है। इस प्रथा से बेटी को अक्सर “बोझ” समझा जाने लगता है।
देर से विवाह और मानसिक तनाव विवाह और रोजगार की वजह से विवाह की उम्र में वृद्धि हो रही है, लेकिन समाज में अभी भी जल्दी शादी करने का दबाव बना रहता है। इससे न केवल कन्या को शिक्षा का लाभ नहीं मिलता बल्कि उसे मानसिक तनाव महसूस करना पड़ता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों का विवाह कम उम्र में कर दिया जाता है, जिससे बालविवाह जैसी समस्याएँ जन्म लेती हैं। यह न केवल शिक्षा में बाधा डालता है। बल्कि स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।
इस प्रकार, कन्या का विवाह भारत में केवल एक पारिवारिक कार्य न होकर एक सामाजिक मुद्दा है। जब तक समाज की सोच नहीं बदलेगी, तब तक लड़कियों के विवाह की पूरी समस्याएँ बनी रहेंगी।

हमारा संकल्प

हमारा संकल्प
“बेटी का सम्मान – समाज का उत्थान – भयमुक्त, सशक्त भारत – हमारा अभियान”
———————-
जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन झारखंड और उत्तर प्रदेश में सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्यरत एक अग्रणी संस्था है। हम विशेष रूप से कन्याओं के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए समर्पित हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर बेटी शिक्षित और सशक्त बने, हर गरीब को भोजन मिले और हर परिवार को सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त हो। हम मानते हैं कि बेटियों का सम्मान और राष्ट्र की असली नींव है। जब तक वे सशक्त और आत्मनिर्भर नहीं होंगी तब तक समाज का विकास संभव नहीं है। इसीलिए हमारी संस्था ने नि:शुल्क सामूहिक विवाह, पोषण वितरण और समाज सेवा को अपना मुख्य दायित्व और उद्देश्य बनाया है।
———————-
हमारी प्राथमिकताएँ:
कन्याओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता: हम चाहते हैं कि हर बेटी निडर होकर अपने जीवन के निर्णय ले, उच्च शिक्षा प्राप्त और आत्मनिर्भर बने।
———————-
दहेज प्रथा और बाल विवाह का उन्मूलन: हम इन कुरीतियों को खत्म करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएंगे और सामाजिक संवाद का निरंतर आयोजन करेंगे।
———————-
सामूहिक विवाह का आयोजन: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह को सामूहिक रूप से सम्पन्न करवाके हमें नैतिक मूल्यों को सम्मान मिले और दहेज जैसी बुराइयों पर अंकुश लगे।
———————-
गांव-वितरण सेवा, हर परमेश्वर तक पौष्टिक स्वच्छ और खाना पहुंचाना, तभी कोई भूखा न सो।
———————-
समाज सेवा और सहयोग : सकल शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण व बालिका गृह सहयोग जैसे कार्य के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर सक्रिय है।
———————-
हमारा विश्वास : हमारा विश्वास है कि जब बेटियों को शिक्षा, अधिकार और सम्मान मिलेगा और जब गरीब परिवारों तक भोजन व सहयोग पहुंचेगा, तभी भारत वास्तव में भूखमुक्त और सशक्त बनेगा।
———————-
आपकी भागीदारी : हम समाज समाजसेवी संस्थाओं और उदार नागरिकों और आम मित्र से आग्रह करते हैं, कि –
1. बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दें।
2. सामूहिक विवाह में योगदान दें।
3. समाज सेवा और भोजन वितरण अभियानों में सहयोग दें।
4. आपका छोटा-सा सहयोग भी किसी बेटी की मुस्कान, किसी परिवार का संबल और पुरे समाज की प्रगति का आधार बन सकता है।
———————-
आइए, मिलकर इस मिशन को सफल बनाएं और –
1. एक सशक्त भारत की रचना करें जहां –
2. हर बेटी शिक्षित हो, हर परिवार सम्मानित हो,
3. और कोई भी व्यक्ति भूखा न सो।
जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन
सशक्त बेटियों – सशक्त समाज – भूखमुक्त जीवन
———————-

Location

कार्यालय

जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन,
जिला कार्यालय – थाना के सामने, जिला परिषद मार्केट, कमरा न. : 117,118, गढ़वा, 822114

कार्यालय संपर्क सूत्र  : +91 7482950500 / 9695630784

मान्यता

भारत सरकार के विधानान्तर्गत झारखण्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (कार्य क्षेत्र – सम्पूर्ण भारत)

निबंघन संख्या :

2025/GAR/1861/BK4/14

Scroll to Top